Logo

ASTRO SAAGAR

Explore

Quick Contact

+91 9651957620

astro@scholar.com

ALL POSTS

Daily Tips

आज का पंचांग

🌸🌞 आज का पञ्चाङ्ग 🌞🌸 🌤️ दिनांक - 27 नवम्बर 2026 🌤️ दिन - शुक्रवार 🌤️ संवत्सर - रौद्र 🌤️ विक्रम संवत 2083 🌤️ शक संवत -1948 🌤️ कलि युगाब्द - 5128 🌤️ अयन - दक्षिणायन 🌤️ ऋतु - हेमंत ॠतु 🌤️ मास - मार्गशीर्ष 🌤️ पक्ष - कृष्ण 🌤️ तिथि - तृतीया सुबह 09:48 तक तत्पश्चात चतुर्थी 🌤️ नक्षत्र - आर्द्रा शाम 03:08 तक तत्पश्चात पुनर्वसु 🌤️ योग - शुभ रात्रि 11:51 तक तत्पश्चात शुक्ल 🌤️ राहुकाल - सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक 🌞 सूर्योदय - 06:42 🌞 सूर्यास्त - 05:18 स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है। 🌤️ दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे 🔥 अग्निवास🔥 18+06+01=25÷4=01 स्वर्ग लोक में।❌❌ 🔱 शिववास🔱 18+18+5=41÷7 =06 क्रीड़ा याम वासे। ❌❌ व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय : रात्रि 08:32), चतुर्थी क्षय तिथि विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) मार्गशीर्ष मास🌷 🙏🏻 मार्गशीर्ष हिन्दू धर्म का नौवाँ महीना है। मार्गशीर्ष को अग्रहायण नाम भी दिया गया है। अग्रहायण शब्द 'आग्रहायणी' नक्षत्र से संबंधित है जो मृगशीर्ष या मृगशिरा का ही दूसरा नाम है । अग्रहायण का तद्भव रूप 'अगहन' है । इस वर्ष 25 नवंबर 2026 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से मार्गशीर्ष का आरम्भ हो रहा है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी कार्तिक मास चल रहा है) वैदिक काल से मार्गशीर्ष माह का विशेष महत्व रहा है। प्राचीन समय में मार्गशीर्ष से ही नववर्ष का प्रारम्भ माना जाता था। मार्गशीर्ष माह में सनातन संस्कृति के दो प्रमुख विवाह संपन्न हुए थे। शिव विवाह तथा राम विवाह। मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को राम विवाह तो सर्वविदित है ही साथ ही शिवपुराण, रुद्रसंहिता, पार्वतीखण्ड के अनुसार सप्तर्षियों के समझाने से हिमवान ने शिव के साथ अपनी पुत्री का विवाह मार्गशीर्ष माह में निश्चित किया था । 💠श्रीमद्भागवतगीता में श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं “मासानां मार्गशीर्षोऽहं नक्षत्राणां तथाभिजित्” अर्थात मैं महीनों में मार्गशीर्ष और नक्षत्रों में अभिजित् हूँ। स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्ड के अनुसार “मार्गशीर्षोऽधिकस्तस्मात्सर्वदा च मम प्रियः ।। उषस्युत्थाय यो मर्त्यः स्नानं विधिवदाचरेत् ।। तुष्टोऽहं तस्य यच्छामि स्वात्मानमपि पुत्रक ।।” श्रीभगवान कहते हैं की मार्गशीर्ष मास मुझे सदैव प्रिय है। जो मनुष्य प्रातःकाल उठकर मार्गशीर्ष में विधिपूर्वक स्नान करता है, उस पर संतुष्ट होकर मैं अपने आपको भी उसे समर्पित कर देता हूँ। 🌺मार्गशीर्ष में सप्तमी, अष्टमी मासशून्य तिथियाँ हैं। मासशून्य तिथियों में मंगलकार्य करने से वंश तथा धन का नाश होता है। महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “मार्गशीर्षं तु वै मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। भोजयेच्च द्विजाञ्शक्त्या स मुच्येद्व्याधिकिल्बिषैः।। सर्वकल्याणसम्पूर्णः सर्वौषधिसमन्वितः। कृषिभागी बहुधनो बहुधान्यश्च जायते।।” जो मार्गशीर्ष मास को एक समय भोजन करके बिताता है और अपनी शक्ति के अनुसार ब्राह्माण को भोजन कराता है, वह रोग और पापों से मुक्त हो जाता है । वह सब प्रकार के कल्याणमय साधनों से सम्पन्न तथा सब तरह की औषधियों (अन्न-फल आदि) से भरा-पूरा होता है। मार्गशीर्ष मास में उपवास करने से मनुष्य दूसरे जन्म में रोग रहित और बलवान होता है। उसके पास खेती-बारी की सुविधा रहती है तथा वह बहुत धन-धान्य से सम्पन्न होता है । 🏵स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्ड के अनुसार “मार्गशीर्षं समग्रं तु एकभक्तेन यः क्षिपेत् ।। भोजयेद्यो द्विजान्भक्त्या स मुच्येद्व्याधिकिल्विषैः।।” जो प्रतिदिन एक बार भोजन करके समूचे मार्गशीर्ष को व्यतीत करता है और भक्तिपूर्वक ब्राह्मणों को भोजन कराता है, वह रोगों और पातकों से मुक्त हो जाता है। शिवपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष में चाँदी का दान करने से वीर्य की वृद्धि होती है। शिवपुराण विश्वेश्वर संहिता के अनुसार मार्गशीर्ष में अन्नदान का सर्वाधिक महत्व है “मार्गशीर्षे ऽन्नदस्यैव सर्वमिष्टफलं भवेत् ॥ पापक्षयं चेष्टसिद्धिं चारोग्यं धर्ममेव च॥” अर्थात मार्गशीर्ष मास में केवल अन्नका दान करने वाले मनुष्यों को ही सम्पूर्ण अभीष्ट फलों की प्राप्ति हो जाती है | मार्गशीर्षमास में अन्न का दान करने वाले मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं | 👉 मार्गशीर्ष माह में मथुरापुरी निवास करने का बहुत महत्व है। स्कन्दपुराण में स्वयं श्रीभगवान, ब्रह्मा से कहते हैं - ⚜️ “पूर्णे वर्षसहस्रे तु तीर्थराजे तु यत्फलम् । तत्फलं लभते पुत्र सहोमासे मधोः पुरे ।।” अर्थात तीर्थराज प्रयाग में एक हजार वर्ष तक निवास करने से जो फल प्राप्त होता है, वह मथुरापुरी में केवल अगहन (मार्गशीर्ष) में निवास करने से मिल जाता है। 🚩 मार्गशीर्ष मास में विश्वदेवताओं का पूजन किया जाता है कि जो गुजर गये उनके आत्मा शांति हेतु ताकि उनको शांति मिले | जीवनकाल में तो बिचारेशांति न लें पाये और चीजों में उनकी शांति दिखती रही पर मिली नहीं | तो मार्गशीर्ष मास में विश्व देवताओं के पूजन करते है भटकते जीवों के सद्गति हेतु |

Read Research →
DAILY TIPS

आज का पञ्चाङ्ग

🪷🌞 आज का पंचांग 🌞🪷 🌤️ तारीख - 23 नवंबर 2026 🌤️ दिन - सोमवार 🌤️ संवत्सर - रौद्र 🌤️ विक्रम संवत 2083 🌤️ शक संवत - 1948 🌤️ कलि युगाब्द - 5128 🌤️ अयन - दक्षिणायन 🌤️ ऋतु - हेमंत 🌤️ महीना - कार्तिक 🌤️ पक्ष - शुक्ल 🌤️ तिथि - चतुर्दशी रात 11:42 तक, फिर पूर्णिमा 🌤️ नक्षत्र - भरणी 24 नवंबर रात 02:02 तक, फिर कृत्तिका 🌤️ योग - वरीयान शाम 07:58 तक, फिर परिघ 🌤️ राहुकाल - सुबह 07:30 से 09:00 तक 🌞 सूर्योदय - 06:40 🌞 सूर्यास्त - 05:20 स्थानीय समय के हिसाब से राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त में थोड़ा फर्क हो सकता है। 🌤️ दिशाशूल - पूर्व दिशा में 🔥 अग्निवास - स्वर्ग लोक में। 🔱 शिववास - भोजन के वास में। 🚩 व्रत और त्यौहार - खास बात- चतुर्दशी, पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-संग, तिल का तेल खाना या लगाना मना है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण) 🌷 धन और विद्या देने वाला मंत्र 🌷 श्रीहरि भगवान सदाशिव से कहते हैं: "हे रुद्र ! गणेश जी का यह मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' धन और विद्या देता है। इसे 100 बार जपने वाला सबका प्यारा बन जाता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, भगवान श्रीहरि को अमृत के हजारों घड़ों से भी उतनी खुशी नहीं होती, जितनी तुलसी का एक पत्ता चढ़ाने से होती है। दस हजार गाय दान करने का जो फल है, वही तुलसी पत्ता चढ़ाने से मिल जाता है। कार्तिक के महीने में जो श्रीहरि को तुलसी चढ़ाता है, वह उतने युगों तक भगवान के धाम में रहता है। फिर अच्छे कुल में जन्म पाकर उसे भगवान की भक्ति मिलती है और वह सुखी व दीर्घायु रहता है। यह घर में रखी तुलसी धन, संतान, पुण्य और हरि-भक्ति देने वाली है। सुबह तुलसी देखने से सोने के दान जैसा फल मिलता है। घर में तुलसी लगाने से सुख-समृद्धि और भगवान की भक्ति मिलती है। 24 नवंबर 2026, मंगलवार को पूर्णिमा का स्नान और दान है।

Read Research →
Daily Tips

🚩🌻आज का राशिफल 🌻🚩

🚩🌻आज का राशिफल🌻🚩 🌹मेष राशि का हाल: आज आप काफी जोश और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, नई चीजें होने के योग हैं। रुके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की तारीफ होगी। नौकरी में बॉस का साथ मिलेगा और कारोबारियों को नए लोगों से फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में संभलकर चलें और फालतू खर्चे न करें। घर में किसी से अनबन हो तो आराम से बात सुलझाएं। रिश्तों में प्यार बना रहेगा। थोड़ी थकान या सिरदर्द हो सकता है, इसलिए थोड़ा आराम जरूर करें। 🌹वृष राशि का हाल: आज का दिन आराम और परिवार के नाम रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है, पर निवेश सोच-समझकर ही करें। बिजनेस में पुराने ग्राहकों से फायदा होगा और काम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में सब ठीक रहेगा। किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है। घर में शांति रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें। 🌹मिथुन राशि : आज का दिन बातचीत, नेटवर्किंग और नई प्लानिंग के लिए अच्छा है। किसी खास से मुलाकात आगे चलकर काम आएगी। जॉब में आपकी काबिलियत से नए मौके मिलेंगे। बिज़नेस में कोई भी काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच लें। पैसों की स्थिति ठीक होगी, पर फिजूलखर्ची से बचें। दोस्तों का साथ मिलेगा और किसी पुराने दोस्त से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में आपकी बात सुनी जाएगी। लव लाइफ भी बढ़िया रहेगी। 🌹कर्क राशि : आज इमोशनल तौर पर दिन थोड़ा नाजुक हो सकता है, पर आप समझदारी से सब संभाल लेंगे। काम का बोझ बढ़ सकता है, पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों के मामले में बैलेंस रखें और उधार के लेन-देन से बचें। घर के किसी की सलाह काम आ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी सेहत के लिए पूरी नींद लें। 🌹सिंह : आज का दिन काफी कॉन्फिडेंट और पॉजिटिव रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जॉब में आपका टैलेंट दिखेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में फायदे के मौके हैं, बस पार्टनरशिप में ईमानदारी रखें। पैसों के मामले में कमाई के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार में आपकी वैल्यू बढ़ेगी और अच्छी खबर से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। अपनी बोली में नरमी रखें। 🌹कन्या राशि: आज का दिन प्लानिंग के साथ काम करने और चीजों को बेहतर बनाने के लिए बढ़िया है। काम में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में पेंडिंग काम पूरा करने का मौका मिलेगा। व्यापार में फायदे के लिए अपनी स्ट्रेटेजी बदलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर में किसी ज़रूरी मुद्दे पर बात होगी, जहाँ आपकी राय काम आएगी। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी का दिन अच्छा है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 🌹तुला राशि: आज का दिन तालमेल बिठाने और रिश्तों को मजबूत करने वाला रहेगा। ऑफिस में साथियों से अच्छी बनेगी और नई जिम्मेदारी में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक सुधार के मौके मिलेंगे, पर बिना सोचे-समझे कहीं निवेश न करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से बात करके आपसी समझ बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ सकता है। 🌹वृश्चिक : आज आप में गजब का जोश और काम पूरा करने की इच्छाशक्ति रहेगी। काम में मुश्किलों के बावजूद आप जीत हासिल करेंगे। बिजनेस में पुराने अनुभव काम आएंगे और कोई नई योजना शुरू हो सकती है। पैसों के मामले में सतर्क रहें और जोखिम न लें। परिवार में किसी की मदद करने में आपकी भूमिका अहम होगी। प्यार में भरोसा रखें और शक न करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। 🌹धनु राशि आज का दिन आपके लिए काफी लकी रहने वाला है और कई नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग हो सकती है और कहीं बाहर से अच्छी खबर आ सकती है। पैसे कमाने के चांस हैं, पर बचत का भी ध्यान रखना। घर में खुशहाली रहेगी और मन पूजा-पाठ में लगेगा। स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट्स के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। 🌹मकर राशि आज का दिन काफी मेहनत और जिम्मेदारी वाला रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में धीरे-धीरे पर पक्का मुनाफा होगा। किसी बड़े इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच सकते हैं। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। घर के बड़ों की रिस्पेक्ट करें और उनकी बात सुनें। सेहत सुधारने के लिए अपनी रूटीन सही रखें। 🌹कुंभ राशि का आज का हाल: आज का दिन नए आइडियाज, क्रिएटिविटी और दोस्तों की मदद से आगे बढ़ने वाला है। ऑफिस में आपके सुझावों को अहमियत मिल सकती है। नौकरी में कुछ नया मौका मिल सकता है। बिजनेस में नई तकनीक अपनाने से फायदा होगा। पैसों की स्थिति बेहतर होगी, पर खर्चे कंट्रोल में रखें। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा। घर में किसी अच्छे काम की बात चल सकती है। प्यार के मामले में अपनी फीलिंग्स साफ-साफ कहें। मन की शांति के लिए खुद को थोड़ा समय दें। 🌹मीन राशि का आज का हाल: आज का दिन कल्पना, भावना और आत्मचिंतन से भरा रह सकता है। ऑफिस में आपके क्रिएटिव आइडियाज की तारीफ होगी। नौकरी में धैर्य रखें और पेंडिंग काम पहले निपटाएं। बिजनेस में पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। पैसों के मामले में बजट बनाकर चलना सही रहेगा। परिवार में प्यार और साथ मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे रहेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। सेहत के लिए तनाव कम लें और आराम करें।

Read Research →
Daily tips

आज का राशिफल

🪷आज का राशिफल🪷 🌹मेष आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में कई विचार चलेंगे, परंतु संसाधनों की कमी के कारण आप उन्हें पूर्ण रूप नहीं दे पाएंगे। महिलाएं भी बड़ी-बड़ी बातें करेंगी, किंतु वास्तविक स्थिति कुछ भिन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी की सहायता के बिना काम करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में किसी सौदे के अंतिम चरण में निरस्त हो जाने से आपको निराशा हो सकती है। दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से राहत प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। घर में संध्या के पश्चात सुख-शांति का वातावरण रहेगा। 🌹वृष आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला रह सकता है। सगे-संबंधियों और परिवार की इच्छाओं को पूरा करने के कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। मनोरंजन की चाह में सुख-सुविधाओं पर भी कुछ अनावश्यक व्यय होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आप थोड़े लापरवाह रह सकते हैं, फिर भी व्यवसाय में रुक-रुक कर धन लाभ होता रहेगा। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं और प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग घरेलू स्थितियों को अनुकूल बनाए रखेगा और दिन के अंत में आपको संतोष की अनुभूति होगी। 🌹मिथुन आज का दिन पूर्वार्ध में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन दिन का अंतिम भाग काफी राहतपूर्ण रहेगा। दिन के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है। व्यवसाय में आज काफी प्रयास करने के बावजूद हानि की संभावना बनी रहेगी। अधिकांश कार्यों के लिए आज आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है, परंतु सहयोगियों के टालमटोल करने की स्थिति बन सकती है। मन में कुछ उदासी बनी रह सकती है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि तो रहेगी, परंतु पूजा-पाठ के समय मन एकाग्र न हो पाने के कारण शांति का अनुभव कम होगा। संध्या के बाद से सभी कार्यों में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। परिजनों का व्यवहार आज आपको थोड़ा व्यथित कर सकता है। 🌹कर्क आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बीते कल के अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन का लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दूर के व्यवसायों और शेयर बाजार आदि के कार्यों में उछाल आने से आय के अन्य साधन बनेंगे। सरकारी कार्यों में लापरवाही न बरतें, अन्यथा वे लंबे समय के लिए लटक सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि होने के बावजूद आप उपयुक्त समय नहीं निकाल पाएंगे। संध्या के पश्चात समय प्रतिकूल हो सकता है और आसपास का वातावरण तनावपूर्ण होने के कारण अनचाहे विवाद की संभावना है। महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 🌹सिंह आज का दिन सरकारी और अन्य कागजी कार्यों को पूर्ण करने के लिए अत्यंत अनुकूल है। सरकारी कार्यों में थोड़े परिश्रम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, परंतु किसी के सहयोग की आवश्यकता बनी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी प्रयास करने पर सरकारी सहायता मिलने की संभावना है। धन का आगमन दोपहर तक उत्तम रहेगा, तत्पश्चात कुछ समय के लिए बाधाएं आ सकती हैं। महिलाएं अपनी संतानों या घरेलू उलझनों के कारण कुछ चिंतित रह सकती हैं, जिनका समाधान संध्याकाल के पश्चात ही संभव हो पाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ है, वे अपने अधिकारियों का विश्वास अर्जित करेंगे, जिससे कार्य सरलता से संपन्न होंगे और वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सराहना प्राप्त होगी। 🌹कन्या आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। घरेलू और व्यावसायिक कार्यों के एक साथ आने से आप थोड़े असहज महसूस कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं के सहयोग से आपको राहत प्राप्त होगी। व्यावसायिक व्यस्तता के कारण दोपहर तक भाग-दौड़ बनी रहेगी और धन लाभ आवश्यकता के अनुसार ही होगा। नौकरीपेशा जातक भी जल्दबाजी में कार्य करेंगे। दोपहर से पहले अपने महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर लें, क्योंकि उसके बाद शारीरिक रूप से थकान के कारण कार्य करने में कठिनाई हो सकती है और बाधाओं के कारण कार्य अधूरे रहने की संभावना है। संध्या के समय कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है और परिवार का वातावरण भी शाम तक तनावपूर्ण हो सकता है। 🌹तुला आज आपको व्यावसायिक कारणों से भाग-दौड़ और यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन अंत समय में इनके रद्द होने की भी संभावना है। यदि यात्रा होती भी है, तो लाभ के स्थान पर खर्च बढ़ने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सावधानी से रखें क्योंकि उनके खोने का डर है। आज सरकारी कार्य करने से बचें और किसी से कोई वादा न करें, अन्यथा अनावश्यक कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। धन लाभ के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना होगा, फिर भी आय केवल निर्वाह योग्य ही रह सकती है। महिलाएं पूजा-पाठ में दिखावा कर सकती हैं, लेकिन घरेलू मामलों में वे लाभकारी सिद्ध होंगी। परिवार में किसी के अस्वस्थ होने की संभावना है। 🌹वृश्चिक आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसायी अपने व्यापार का विस्तार करेंगे और उन्हें शीघ्र ही इसका लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, दिन भर दूसरों द्वारा दी जाने वाली सलाहों से आपको थोड़ी असुविधा का अनुभव हो सकता है। दिन के आरंभ में आलस्य न करें, अन्यथा आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। आज का दिन सभी कार्यों में लाभ प्रदान करने वाला है, अतः इसका पूर्ण लाभ उठाएं, क्योंकि संध्या के पश्चात परिस्थितियां बदल सकती हैं और संभावित लाभ के स्थान पर हानि होने से निराशा हो सकती है। महिलाओं को अधिक परिश्रम के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार में किसी के द्वारा बड़ी भूल या नुकसान होने की संभावना है। 🌹धनु आज आपको शांतिपूर्वक दिन व्यतीत करने की सलाह दी जाती है। पराये कार्यों और धन के मामलों से दूरी बनाए रखें। संभव है कि भलाई करने के बावजूद आपको अप्रिय शब्द सुनने को मिलें, क्योंकि लोग स्वार्थवश ही आपसे जुड़ेंगे और काम निकल जाने पर आपसे दूरी बना लेंगे। अतः पहले अपने लंबित कार्यों को पूर्ण करें और उसके बाद ही दूसरों की सहायता करें। आर्थिक दृष्टि से दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है; आय सीमित होगी और खर्चों पर नियंत्रण रखना कठिन होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें शीघ्रता से पूरा करना आवश्यक है अन्यथा वे हाथ से निकल सकते हैं। लंबी यात्रा की योजना स्थगित हो सकती है और आराम की इच्छा भी अधूरी रह सकती है। 🌹मकर आज आपके लिए दिन मिला-जुला रहने की संभावना है। दिन के आरंभ से मध्यान तक आर्थिक और पारिवारिक कारणों से मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। महिलाओं में आज सूझ-बूझ की कमी के कारण छोटी-छोटी बातों पर संदेह पैदा हो सकता है और अनावश्यक बयानबाजी स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना सकती है। कार्यक्षेत्र में भी धन के लेन-देन को लेकर किसी से विवाद होने की संभावना है। कार्य समय पर पूरा न होने के कारण आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। संध्या के समय से स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आने लगेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कुछ धन लाभ भी होगा, हालांकि यह खर्च की तुलना में कम रह सकता है। महिलाएं अपने व्यवहार को लेकर दुखी महसूस कर सकती हैं, लेकिन अपनी गलती मानने से संकोच करेंगी। संतानों के साथ संबंध सुखद बने रहेंगे। 🌹कुंभ आज दिन के मध्य तक का समय व्यर्थ की चर्चाओं में व्यतीत हो सकता है। स्वभाव में अहंकार आने से अपनों से मतभेद होने की संभावना है। महिलाओं को अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए ताकि बाद में पछताना न पड़े। हंसी-मजाक को मर्यादित रखें, क्योंकि आपकी कोई बात किसी को आहत कर सकती है। व्यापार की गति दोपहर तक धीमी रहेगी, जिसके पश्चात अचानक काम बढ़ने से व्यस्तता होगी। संध्या के समय स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर अपनी मनमानी करने से बचें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और पारिवारिक वातावरण में हल्की-फुल्की नोकझोंक बनी रह सकती है। 🌹मीन आज का दिन आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। आप प्रत्येक कार्य को भली-भांति जांच-परख कर करेंगे, जिससे आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाएगी। नौकरी और व्यवसाय में दोपहर तक किए गए परिश्रम का फल आपको शाम तक सम्मान और आर्थिक लाभ के रूप में प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में यद्यपि प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, परंतु आपकी कार्यकुशलता आपको लाभ दिलाएगी। आप अपने परिवारजनों की इच्छाओं को पूर्ण करने में कोई संकोच नहीं करेंगे, जिससे आपको उनका भरपूर स्नेह प्राप्त होगा। संतानों का व्यवहार भी आपके अनुकूल रहेगा। घर की महिलाएं साज-सज्जा पर व्यय करेंगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

Read Research →
Vedic research

हरिप्रबोधिनी एकादशी/ देवउठनी एकादशी

20 नवम्बर 2026, शुक्रवार को एकादशी है। विशेष - 20 नवम्बर, शनिवार को एकादशी का व्रत रखना श्रेयस्कर है। एकादशी व्रत के लाभ निम्नलिखित हैं: सूर्यग्रहण के समय किए गए दान से जो पुण्य प्राप्त होता है, एकादशी का व्रत उससे कई गुना अधिक पुण्य प्रदान करता है। गौ-दान, सुवर्ण-दान और अश्वमेघ यज्ञ से मिलने वाले पुण्य से भी अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से प्राप्त होता है। एकादशी व्रत करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त होकर अपने परिजनों पर कृपा बरसाते हैं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। इससे कीर्ति और श्रद्धा-भक्ति में वृद्धि होती है, जिससे जीवन आनंदमय बनता है। इससे परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है। प्राचीन काल में राजा नहुष, अंबरीष और राजा गाधि आदि जिन भी महापुरुषों ने एकादशी का व्रत किया, उन्हें पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ। भगवान शिव ने देवर्षि नारद से कहा है कि एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। एकादशी के दिन किए गए व्रत और दान आदि का अनंत गुना फल मिलता है अनुष्ठान एकादशी के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। यदि विष्णु सहस्रनाम उपलब्ध न हो, तो गुरुमंत्र की १० मालाओं का जप करना श्रेयस्कर है। पारिवारिक कलह के निवारण हेतु, शांति स्थापना का संकल्प लेकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण बनता है। एकादशी के दिन सावधानियां मासिक दो एकादशी तिथियों का व्रत पाप और रोगों के निवारण हेतु अत्यंत प्रभावी है। वृद्ध, बालक अथवा अस्वस्थ व्यक्ति यदि व्रत न रख सकें, तो भी उन्हें चावल का पूर्ण त्याग करना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, एकादशी के दिन चावल का सेवन करना निषिद्ध है। देवउठी एकादशी की संध्या को कपूर से आरती करने से अकाल मृत्यु एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं से सुरक्षा प्राप्त होती है।

Read Research →
Daily Tips

आज का दैनिक राशिफल

👉आज का दैनिक राशिफल और मानसिक विश्लेषण। 🪷मेष राशि का दैनिक अवलोकन: • आज का राशिफल। • मेष दैनिक राशिफल। • आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपसे कोई ऐसी चूक न हो जाए जिसका पछतावा आपको लंबे समय तक रहे। • दिन के पहले भाग से दोपहर बाद तक की भागदौड़ व्यर्थ प्रतीत हो सकती है, फिर भी कर्तव्यों के निर्वहन हेतु यह आवश्यक होगा। इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिला सकता है, किंतु सावधानी बरतें अन्यथा लाभ हानि में परिवर्तित हो सकता है। • धन लाभ आपकी मेहनत की तुलना में कम, किंतु संतोषजनक रहेगा। • कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे; भविष्य के लाभ हेतु निवेश करने में संकोच न करें। • घर में संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी, तत्पश्चात कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। • स्वास्थ्य में भी गिरावट की संभावना है। 🪷वृष राशि का भविष्यफल: • वृष दैनिक राशिफल। सामान्य दिनचर्या और व्यवहार: • आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। • कभी लाभ की स्थिति बनेगी तो कभी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। • घर एवं कार्यक्षेत्र पर आपका मनमाना व्यवहार आपको तो निश्चिंत रखेगा, किंतु आपके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों को असुविधा हो सकती है। • कार्य के दौरान भी मन का ध्यान मौज-मस्ती की ओर भटक सकता है। व्यावसायिक संकेत और स्वास्थ्य • आज अनैतिक कार्यों की ओर प्रलोभन हो सकता है, जिससे धन लाभ तो शीघ्र होगा किंतु भविष्य में नई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। • व्यवसायी वर्ग नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं, जिसके सुखद परिणाम निकट भविष्य में प्राप्त होंगे। • परिवार के सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। • कफ अथवा ठंड से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 🪷• मिथुन दैनिक राशिफल दैनिक जीवन और कार्यक्षेत्र का विश्लेषण • आज के दिन सुख-शांति में वृद्धि होगी, परंतु शरीर में कोई नया विकार भी उत्पन्न हो सकता है। • आज आपकी कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी और आप कार्य को अंतिम समय पर ही पूर्ण करेंगे, फिर भी अन्य लोगों की तुलना में आपका कार्य अधिक स्पष्ट और शीघ्र होगा। • मध्याह्न के बाद स्वभाव में तीव्रता आ सकती है। कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा, परंतु अधिक पाने की लालसा आपको परेशान कर सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। • नौकरीपेशा लोग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे। अधिकारियों से अपना काम निकलवाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। • व्यवसायी वर्ग को धन निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय में बाधाएं आ सकती हैं। • स्वास्थ्य भी संध्या के बाद प्रतिकूल हो सकता है। 🪷• कर्क दैनिक राशिफल व्यक्तिगत एवं मानसिक स्थिति • आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। • आज एक ही समय में मन के दो कार्यों में भटकने के कारण वांछित सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। • विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा, जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरी करने में आप संकोच नहीं करेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि बाद में यह आत्मग्लानि का कारण बन सकता है। • परिवार के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास न करें, यह भविष्य में कलह का कारण बन सकता है। • स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र एवं भविष्य की दृष्टि • मध्याह्न के बाद कार्य-व्यवसाय से लाभ की आशा जगेगी, परंतु मेहनत कम रहने के कारण कार्य को पूर्ण करने में कठिनाई आ सकती है। • व्यर्थ समय बिताते समय ध्यान रखें कि आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। 🪷• सिंह दैनिक राशिफल कार्य और व्यावसायिक दृष्टिकोण • आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल है, जिस भी कार्य में आप हाथ डालेंगे उसमें अन्य लोगों की तुलना में आपको शीघ्र सफलता मिल सकती है। • किंतु व्यवहारिकता में कमी अथवा स्वार्थपरता के कारण कुछ कमियां उत्पन्न हो सकती हैं। • कार्यक्षेत्र में आप धन के मामले में कोई समझौता नहीं करेंगे, परंतु अपना काम निकालने के लिए आवश्यकता से अधिक खर्च कर सकते हैं। • पुराने कार्यों में देरी होने पर वाद-विवाद की संभावना है, लेकिन धन प्राप्ति के पश्चात आप उन्हें भुला देंगे। निजी जीवन और स्वास्थ्य • सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनुचित अपेक्षा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। • घर का वातावरण छोटी-मोटी उलझनों को छोड़कर सामान्य रहेगा। • स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। 🪷• कन्या दैनिक राशिफल कार्यक्षेत्र और मानसिक स्थिति • आज कार्य में आ रही बाधाओं के कारण मन अशांत रह सकता है। • शारीरिक ऊर्जा का स्तर कम रहने के बावजूद आप अत्यधिक परिश्रम करेंगे। • व्यवसायी वर्ग अपने अधूरे कार्यों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि आज धन प्राप्ति का यही एकमात्र मार्ग है। • मध्याह्न तक स्थिति अनियंत्रित रह सकती है और कार्यों में बाधा आ सकती है, परंतु दोपहर के पश्चात किसी के सहयोग से आप जटिल कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। व्यवहार और सावधानियां • पूर्व में किए गए किसी त्रुटिपूर्ण व्यवहार का परिणाम आज आपको भुगतना पड़ सकता है। • आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है और आप अकारण ही परिजनों या सहकर्मियों पर क्रोध कर सकते हैं। पड़ोसी आपके प्रति सहानुभूति रखेंगे, परंतु आपका व्यवहार उनके प्रतिकूल रहने की संभावना है। • लोभ से दूर रहने का प्रयास करें। 🪷• तुला राशि का दैनिक राशिफल। व्यक्तिगत सुधार और पारिवारिक चुनौतियां • आज आप अपनी पिछली गलतियों से सीख लेने का प्रयास करेंगे। • आप अपने व्यवहार में सुधार लाएंगे और विनम्रतापूर्वक अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। • परिवार के सदस्यों की बजट से अधिक मांगें आपकी दिनचर्या को थोड़ा कठिन बना सकती हैं। • आज दिन भर धन संबंधी विचार मन में चलते रहेंगे, फिर भी आर्थिक लाभ की तुलना में आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास अधिक होगा। सामाजिक संबंध और कार्यक्षेत्र का प्रभाव • दोपहर के आसपास सगे-संबंधियों के साथ किसी विषय पर मतभेद होने की संभावना है। • आज आपके स्वभाव की विनम्रता विवाद को बढ़ने नहीं देगी, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है। • कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी, परंतु धन लाभ के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। • बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है, लेकिन अंत समय में इसके रद्द होने की भी संभावना है। • मानसिक द्वंद्व को छोड़कर देखा जाए तो स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 🪷• वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल। सामंजस्य और व्यवहार • आज भी अनबन होने की संभावना बनी हुई है, अतः स्वभाव में मधुरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। • आप विवादों से दूर रहना चाहेंगे, परंतु परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं कि अनचाहे ही क्रोध उत्पन्न हो। • आर्थिक कारणों से घर और कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। • भाइयों के साथ किसी पुराने विषय पर बहस होने की आशंका है, अत: अनावश्यक टिप्पणियों से बचें ताकि स्थिति बिगड़े नहीं। सतर्कता और सावधानियाँ • नई सरकारी उलझनें उत्पन्न होने के योग हैं, अतः अनैतिक कार्यों से स्वयं को दूर रखें। • महिलाओं को भी आज सोच-समझकर ही अपनी बात रखनी चाहिए, अन्यथा मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। • आज धन लाभ की संभावना कम है, केवल दैनिक खर्चों की पूर्ति ही हो पाएगी। • स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, परंतु अपनी असावधानी से पुनः समस्या उत्पन्न हो सकती है। • अति आवश्यक कार्यों को संध्या के समय करना उचित रहेगा। 🪷• धनु दैनिक राशिफल दैनिक कार्य और आर्थिक संभावनाएं • आज का दिन आपके लिए कोई नई प्रसन्नता लेकर आएगा। • धन लाभ की आशा न होने पर भी अचानक प्राप्ति के योग हैं। • आप अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे और दिन भर की मेहनत का परिणाम संध्या के समय संतोषजनक रहेगा। • आज मन को विचलित करने वाली स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, अतः उचित दिशा में चल रहे कार्यों को किसी के गलत सुझाव से प्रभावित न होने दें, अन्यथा उन्हें सुधारने में आपका समय व्यर्थ हो सकता है। पारिवारिक और व्यक्तिगत दृष्टिकोण • महिलाएं किसी कार्य की पूर्णता को लेकर चिंतित रह सकती हैं, कृपया धैर्य बनाए रखें, देर से ही सही सफलता अवश्य प्राप्त होगी। • धन संबंधी कार्यों में अन्य दिनों की तुलना में आज अधिक गति रहेगी। • आप आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे, किंतु मितव्ययी व्यवहार परिवार या सहकर्मियों के बीच आपकी छवि को प्रभावित कर सकता है। • परिवार के बुजुर्गों की उपेक्षा न करें, अन्यथा वे आहत हो सकते हैं। • स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। 🪷• मकर दैनिक राशिफल कार्य और व्यावसायिक दृष्टिकोण • आज का दिन धैर्यपूर्वक व्यतीत करना ही उचित रहेगा। • परिश्रम का तत्काल लाभ मिलने की अपेक्षा न रखें, आज किए गए कार्य का फल सायंकाल के पश्चात परिलक्षित होगा, यद्यपि प्राप्ति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, कल का दिन आज की तुलना में अधिक अनुकूल रहेगा। • आज आपको केवल आश्वासनों से ही संतोष करना पड़ सकता है। • मध्याह्न तक का समय कार्य और व्यवसाय के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, जिसके पश्चात आप परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठा लेंगे और स्वभाव में संतोष का भाव रहेगा। • धन अथवा किसी भी अन्य विषय पर ऐसे वादे न करें जिन्हें पूरा करना संभव न हो, अन्यथा आलोचना का पात्र बनना पड़ सकता है। पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी संकेत • घर का कोई सदस्य अपनी जिद पर अड़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए शांति भंग होने की संभावना है। • महिलाओं द्वारा दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करना कलह का कारण बन सकता है। • शारीरिक रूप से बदन दर्द और स्नायु तंत्र में दुर्बलता महसूस हो सकती है। 🪷• कुंभ दैनिक राशिफल दैनिक जीवन और स्वास्थ्य का पूर्वानुमान • आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, परंतु विवेक की कमी के कारण गलत बातों का समर्थन करने से घर या बाहर वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। • कार्य व्यवसाय में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, किंतु इसका परिणाम सकारात्मक प्राप्त होगा। • आज आपको बिना मांगे सहयोग प्राप्त हो जाएगा और आप अपने कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे, लेकिन दूसरों की सहायता करने में आनाकानी करना और घरेलू कार्यों की अनदेखी करना आपको ताने सुनने पर मजबूर कर सकता है। • धन का आगमन निश्चित है, सामाजिक व्यवहार इसमें कम या अधिक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। • स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी समय पर भोजन करना उचित रहेगा। 🪷• मीन दैनिक राशिफल दैनिक संघर्ष और चिंताएं • आज भी दिनचर्या में संघर्ष बना रहेगा। • दिन के आरम्भ से ही मन किसी अनिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। हानि की संभावना के कारण बड़े कार्य करने में संकोच होगा, परन्तु दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब के साथ पूर्ण हो जाएंगे। • घर अथवा कार्यस्थल पर टूट-फूट या अन्य कारणों से हानि का भय बना रहेगा। आर्थिक चुनौतियां और सामाजिक दृष्टिकोण • आर्थिक कार्य अधूरे रहने के कारण धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और दैनिक व्यय का निर्वहन करना भी कठिन प्रतीत होगा। • किसी से लिया हुआ उधार यथाशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। • परिजन आपकी मनोदशा से परिचित होने के बावजूद अनदेखा कर सकते हैं और मित्र अथवा परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। • दिन भर मानसिक बोझ बना रह सकता है। • संध्या के पश्चात स्थिति में कुछ सुधार अनुभव होगा।

Read Research →
Daily Tips

आज का भविष्यफल

🌻*आज का राशिफल*🌻 🌷मेष दैनिक राशिफल --- आज का दिन आपके लिये सिद्धि दायक रहेगा कोई भी कार्य करने से पहले उसके विषय मे बारीकी से अध्ययन करें आज थोड़े से परिश्रम से बड़ा कार्य पूर्ण कर सकेंगे। पहले से चल रही किसी योजना के पूर्ण होनेपर भी लाभ मिलेगा लेकिन जल्दबाजी करने पर कुछ अभाव भी रह सकता है। कार्य व्यवसाय से धन की प्राप्ति निश्चित होगी लेकिन आज उधार के व्यवहार भी परेशानी में डालेंगे यथा सम्भव इनपर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण में छोटी मोटी गलतफहमियां बनेगी आपसी तालमेल से इनपर विजय पा सकते है। महिलाए मामूली बातो का बतंगड़ बनाएंगी जिससे घर मे अशान्ति रहेगी। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी। 🌷वृष दैनिक राशिफल --- आपके लिये आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन का आरंभिक भाग परिवार में मतभेद के कारण थोड़ा उदासीन रहेगा इसके बाद का समय सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी नई पहचान बनने से जीवन को नई दिशा मिलेगी लेकिन इसके लिये स्वयं को भी दृढ़ संकल्पित रहना पड़ेगा। लक्ष्य बनाए कर कार्य करने पर ही आज के दिन से उचित लाभ पाया जा सकता है। स्वभाव में थोड़ी तल्खी रहने के कारण किसी को भी मन की बाते समझाने में परेशानी आएगी। कार्य व्यवसाय में पल पल में स्थिति बदलने से असमंजस की स्थिति रहेगी कम मुनाफे में व्यापार करना पड़ेगा। परिवार की अपेक्षा बाहर से अधिक सहयोग मिलेगा। उच्च रक्तचाप अथवा अन्य रक्त पित्त संबंधित समस्या हो सकती है। 🌷मिथुन दैनिक राशिफल --- आज का दिन शारिरिक दृष्टिकोण से विपरीत रहेगा दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी सहयोग मिलने पर भी अधिकांश कार्य समय पर पूरा नही कर सकेंगे। काम-धंदे को लेकर मन अशांत रहेगा किसी से पूर्व में किया वादा पूरा ना करने का डर मन मे रहेगा जिसका प्रभाव मानसिक दबाव बढ़ाएगा। विरोधी आपके ऊपर दया भाव प्रदर्शित करेंगे लेकिन फिर भी सावधान रहें ये कुचक्र भी हो सकता है। जल्द पैसा कमाने की मानसिकता आज कुछ ना कुछ नुकसान ही कराएगी इससे बचकर रहें। धन की आमद मध्यान बाद होगी लेकिन अनर्गल खर्च रहने से आवश्यक कार्यो पर खर्च नही कर पाएंगे। घर के सदस्यों का स्वार्थी व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा। 🌷कर्क दैनिक राशिफल--- आज के दिन आपमे धैर्य की कमी रहेगी। किसी भी कार्यो को लेकर पहले लापरवाही करेंगे बाद में उसे जल्दबाजी में करने पर कुछ ना कुछ कमी रह जायेगी। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे कार्य व्यवसाय से आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन धीरे धीरे जमने पर अकस्मात धन के मार्ग खुलने से उत्साह बढेगा। दान-पुण्य के साथ किसी की सहायता पर खर्च करना पड़ेगा परोपकार की भावना के कारण अखरेगा नही। आज घर मे समय पर आवश्यकता पूर्ति ना करने पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा। क्रोध से बचें। 🌷सिंह दैनिक राशिफल --- आज का दिन संभावनाओं पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। परिश्रम करने में कमी नही रखेंगे फिर भी सफलता असफलता संपर्क में रहने वालों पर निर्भर रहेगी। मध्यान तक का समय उदासीनता में बीतेगा इसके बाद व्यस्तता बढ़ेगी कार्य व्यवसाय में गति आने से लाभ की संभावना जागेगी लेकिन धन प्राप्ति में विलंब होगा फिर भी आज के दिन से वृद्धि की आशा रख सकते है भले ही इसमें विलंब क्यो ना हो। सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिये परेशानी में डालेंगे लेकिन इससे बाहर भी स्वयं ही निकालेंगे। गृहस्थ में शांति रहेगी परन्तु आज किसी व्यक्ति विशेष का अभाव भी अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या बनेगी पर प्रदर्शित नही करेंगे। 🌷कन्या दैनिक राशिफल --- आज का दिन बौद्धिक कार्यो से सफलता दिलाएगा सामाजिक क्षेत्र अथवा गृहस्थ में आपके महत्त्वपूर्ण सुझाव मिलने से किसी ना किसी के जीवन को नई दिशा मिलेगी आपके प्रति लोगो का आदर भाव बढेगा परन्तु स्वयं के प्रति लापरवाह ही रहेंगे कार्य क्षेत्र पर धीमी गति से कार्य करने पर किसी के ताने सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वभाव में परिवर्तन नही होगा। काम-धंधा कुछ समय के लिये ही फलदायी रहेगा लापरवाही की तो आज खर्च चलाने के लिये भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी वाले लोग व्यवसायियों की तुलना में बेहतर रहेंगे लेकिन धन संबंधित मामले आज सभी के लिये चिंता का विषय बनेंगे। छाती में संक्रमण होने की सम्भवना है तले भुने एवं ठंडे प्रदार्थ के सेवन से बचें। 🌷तुला दैनिक राशिफल --- आज का दिन आपके लिये कलहकारी रहेगा दिन के आरंभ से ही इससे बचने का प्रयास करेंगे लेकिन परिजन आज आपकी गलतिया खोज खोज कर गिनाएंगे आपने जो गलती की ही नही उसपर भी ताने सुनने को मिलेंगे। मौन धारण ही शांति का उत्तम उपाय है लेकिन ज्यादा देर तक धैर्य नही रखने पर मामला गंभीर होगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी अथवा अन्य के साथ गरमा गरमी बढ़ने पर संबंध विच्छेद की संभावना है। नौकरी वाले लोग आज विशेष सतर्क रहें छोटी से भूल जीवन की दिशा बदल सकती है। धन लाभ कही ना कही से हो जाएगा लेकिन मानसिक उलझने यथावत रहेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। 🌷वृश्चिक दैनिक राशिफल --- आज आपका व्यवहार पल-पल में बदलने से संपर्क में रहने वालों को परेशानी आएगी आप कहेंगे कुछ करेंगे उसके विपरीत ही। दिन का आरंभिक भाग आलस्य में खराब होगा किसी कार्य मे एक बार विलंब होने पर सारी दिनचार्य बदल जाएगी अधिकांश कार्य आज विलंब से ही पूर्ण होंगे अथवा अधूरे रह जाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कहीं से अवश्य होगा आकस्मिक होने पर आश्चर्य में पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय में उधारी के व्यवहार से बचें बाद में परेशानी बनेगी। धन को लेकर किसी से कलह हो सकती है। आज विवेक से काम लें अन्यथा मनोकामना पूर्ति सम्भव नही होगी। आरोग्य में कमी रहेगी। 🌷धनु दैनिक राशिफल --- आज का दिन कुछ ना कुछ अभाव के बाद भी संतोषजनक रहेगा। लेकिन महिलाए किसी भी बात को लेकर घर का वातावरण अशान्त बनाएंगी। दिन के आरंभिक भाग के अलावा अन्य समय बाहर ही शांति अनुभव होगी। आज आप जल्दी से किसी के गलत आचरण का विरोध नही करेंगे लेकिन धैर्य सीमित ही रहेगा एक बार क्रोध आने पर शांत करना आपके वश में भी नही रहेगा जो लोग उद्दंडता कर रहे थे वो भी बचते नजर आएंगे। कार्य व्यवसाय में भी किसी कमी के कारण धन लाभ अल्प और विलंब से होगा। शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ दिला सकता है इसके अतिरिक्त कार्यो में धन फसने की संभावना है। स्वास्थ्य में कमी आएगी। 🌷मकर दैनिक राशिफल --- आज के दिन आप अपनी ही धुन में रहेंगे। मन की ज्यादा सुनेंगे और करेंगे भी वैसा ही किसी का कार्यो में दखल देना कुछ ज्यादा ही अखरेगा जरासी बात पर नाराज हो जाएंगे जिससे मुख्य लक्ष्य से भटक सकते है। कार्य व्यवसाय आज अन्य दिन की तुलना में थोड़ा धीमा रहेगा इसका एक कारण आपका मानसिक रूप से तैयार ना होना भी रहेगा। लाभ हानि की परवाह किये बिना ही कार्य हाथ मे लेंगे बाद में ले देकर पूरा करने का प्रयास कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर बहस कर समय खराब करेंगे। मानसिक रूप से बेचैनी अधिक रहने पर पूजा पाठ से भी विमुख रहेंगे एक साथ दो जगह मन भटकने के कारण आध्यात्मिकता का लाभ नही मिल सकेगा। 🌷कुंभ दैनिक राशिफल--- आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगा लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। आज अधिकांश कार्य किसी अन्य पर निर्भर रहने के कारण अधूरे रह सकते है जोर जबरदस्ती करने पर हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से अशुभ समाचार मिलने या किसी अप्रिय घटना की संभावना मन को बेचैन रखेगी। धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन ख़र्च अनियंत्रित होने पर बजट प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग से गलतफहमी बनेगी फिर भी मामला गंभीर नही होने देंगे। परिवार के सदस्य से हानि हो सकती है धैर्य से काम लें। सेहत में अकस्मात नरमी आएगी। बुजुर्गो के प्रति आदर भाव बढेगा। 🌷मीन दैनिक राशिफल --- आज का दिन लाभदायक रहेगा कार्य क्षेत्र पर आज आपसे प्रतिस्पर्धा करने वाले बहुत रहेंगे फिर भी अपने हिस्से का लाभ थोडे बौद्धिक परिश्रम से प्राप्त कर लेंगे। व्यवसायी वर्ग को दैनिक कार्यो की जगह आज जोखिम वाले कार्य से अधिक लाभ की संभावना है पूर्व में अथवा आज किया निवेश शीघ्र ही फलती होकर धन की आमद बढ़ाएगा। उधारी के व्यवहारों के कारण आज मन मे क्रोध भी रहेगा लेन देन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है धैर्य से काम लें अन्यथा आगे नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों पर नाजायज हुकुम चलाना नई समस्या को जन्म देगा परिजन आपके सामने ही उद्दंडता करेंगे। सेहत संध्या तक ठीक रहेगी इसके बाद कुछ विकार आ सकता है।

Read Research →
वैदिक रिसर्च

नित्य कर्म विधि

नित्य कर्म विधि पौरोहित्य एवं कर्मकाण्ड प्रशिक्षण हेतु व्याख्यान आदरणीय मंचासीन अतिथिगण, पूज्य गुरुजन एवं उपस्थित समस्त प्रशिक्षणार्थियों! आप सभी को मेरा सादर प्रणाम। आज हम भारतीय सनातन धर्म की एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण परंपरा एवं दैनिक धार्मिक आचरण के विषय अर्थात् 'नित्य कर्म विधि' पर चर्चा करने जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में मनुष्य के जीवन को केवल भौतिक उन्नति तक सीमित नहीं माना गया है, अपितु उसके शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास को भी समान महत्त्व दिया गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारे ऋषि-मुनियों ने दैनिक जीवन में कुछ ऐसे धार्मिक कर्तव्यों का विधान किया, जिनका नियमित रूप से पालन करना प्रत्येक मनुष्य के लिए कल्याणकारी माना गया है। इन्हीं दैनिक कर्तव्यों को नित्य कर्म कहा जाता है। नित्य कर्म का सामान्य अर्थ है- वे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य जिन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से करना चाहिए। जैसे- प्रातःकाल जागरण, ईश्वर स्मरण, स्नान, संध्योपासना, जप, ध्यान, देवपूजन एवं स्वाध्याय आदि। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म के महत्त्व को बताते हुए कहा है- नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः। अर्थात् मनुष्य को अपने नियत कर्तव्य कर्म का पालन करना चाहिए, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है। इसलिए नित्य कर्म केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अनुशासित एवं सात्त्विक जीवन जीने की एक पद्धति है। नित्य कर्म का प्रारम्भ एवं क्रम सर्वप्रथम नित्य कर्म का प्रारम्भ ब्रह्ममुहूर्त में जागरण से होता है। शास्त्रों में ब्रह्ममुहूर्त को साधना, अध्ययन एवं आध्यात्मिक चिंतन के लिए विशेष उपयुक्त बताया गया है। प्रातःकाल जागने के पश्चात् सर्वप्रथम अपने इष्टदेव एवं परमात्मा का स्मरण करना चाहिए। इस समय करदर्शन का विधान भी बताया गया है। करदर्शन करते हुए निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण किया जाता है- कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥ अर्थात् हाथों के अग्रभाग में लक्ष्मी, मध्यभाग में सरस्वती तथा मूलभाग में भगवान गोविन्द का निवास माना गया है। इस मंत्र के माध्यम से मनुष्य अपने कर्मों को शुभ एवं मंगलमय बनाने की भावना करता है। इसके पश्चात् भूमि को प्रणाम करके शौच आदि दैनिक शारीरिक क्रियाओं से निवृत्त होना चाहिए। भूमि स्पर्श करते समय यह मंत्र बोला जाता है- समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डले। विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे॥ इस मंत्र में पृथ्वी को माता के रूप में स्वीकार करते हुए उस पर चरण रखने के लिए क्षमा प्रार्थना की जाती है। इसके पश्चात् दन्तधावन, मुखप्रक्षालन तथा स्नान आदि करना चाहिए। स्नान केवल शरीर की बाहरी शुद्धि का माध्यम नहीं है, बल्कि इसे मानसिक एवं आध्यात्मिक पवित्रता से भी जोड़ा गया है। स्नान के समय गंगा आदि पवित्र नदियों का स्मरण किया जाता है- गङ्गे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु॥ स्नान के पश्चात् स्वच्छ वस्त्र धारण करके यथाविधि तिलक, चंदन अथवा भस्म धारण करना चाहिए। इसके बाद यज्ञोपवीत धारण करने वाले द्विजों को अपने संप्रदाय एवं गृह्यसूत्र के अनुसार यज्ञोपवीत का उचित संस्कार एवं संधारण करना चाहिए। संध्योपासना एवं जप का महत्त्व नित्य कर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग संध्योपासना है। संध्या का अर्थ है- दिन और रात्रि के संधिकाल में परमात्मा का ध्यान एवं उपासना करना। सामान्यतः प्रातःकाल, मध्याह्न तथा सायंकाल तीन संध्याओं का विधान बताया गया है। संध्योपासना के अंतर्गत आचमन, प्राणायाम, संकल्प, मार्जन, अघमर्षण, सूर्योपस्थान, गायत्री मंत्र का जप एवं उपस्थान आदि क्रियाएँ परंपरा के अनुसार संपन्न की जाती हैं। गायत्री मंत्र भारतीय वैदिक परंपरा का अत्यंत महत्त्वपूर्ण मंत्र है- ॐ भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥ इस मंत्र के माध्यम से हम परमात्मा से अपनी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने की प्रार्थना करते हैं। संध्योपासना के पश्चात् अपने इष्टदेव का ध्यान, मंत्रजप तथा दैनिक देवपूजन करना चाहिए। अपनी श्रद्धा एवं पारिवारिक परंपरा के अनुसार भगवान गणेश, भगवान विष्णु, भगवान शिव, सूर्यदेव, भगवती दुर्गा अथवा अपने इष्टदेव का पूजन किया जा सकता है। पूजन में सर्वप्रथम आचमन, आसन शुद्धि, संकल्प, ध्यान, आवाहन, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य एवं आरती आदि उपचारों का विधान है। पूजा के अंत में क्षमा प्रार्थना एवं प्रणाम करना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन स्वाध्याय, धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन, गुरुजनों का सम्मान तथा यथाशक्ति दान-पुण्य करना भी नित्य जीवन के आवश्यक अंग हैं। नित्य कर्म का आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक महत्त्व अब यहाँ एक प्रश्न उत्पन्न होता है कि नित्य कर्म को प्रतिदिन करने की आवश्यकता क्यों है? इसका उत्तर यह है कि नित्य कर्म मनुष्य के जीवन में नियमितता, अनुशासन, संयम एवं सदाचार की भावना विकसित करते हैं। प्रातःकाल जागरण से दिनचर्या व्यवस्थित होती है, स्नान से स्वच्छता का भाव आता है, संध्योपासना से मन एकाग्र होता है, मंत्रजप से आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है तथा स्वाध्याय से ज्ञान की वृद्धि होती है। हमें यह समझना चाहिए कि नित्य कर्म का उद्देश्य केवल मंत्रों का उच्चारण अथवा बाहरी क्रियाओं को संपन्न करना नहीं है। इन क्रियाओं के पीछे जो भाव, श्रद्धा, समर्पण एवं आत्मशुद्धि का उद्देश्य निहित है, वही इनका वास्तविक आधार है। विशेष रूप से आप सभी जो पौरोहित्य एवं कर्मकाण्ड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उनके लिए यह विषय और भी महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि एक पुरोहित का कार्य केवल दूसरों के धार्मिक संस्कार एवं अनुष्ठान संपन्न कराना नहीं है, बल्कि स्वयं भी शास्त्रीय आचरण का पालन करना है। यदि हम स्वयं नित्य कर्मों का महत्त्व नहीं समझेंगे, तो दूसरों को उनका महत्त्व किस प्रकार समझा पाएँगे? अतः प्रत्येक प्रशिक्षु को नित्य कर्म की विधि, मंत्रों का शुद्ध उच्चारण, विनियोग, न्यास, संकल्प एवं क्रियाओं के क्रम का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि नित्य कर्म की विधियों में वेदशाखा, गृह्यसूत्र, कुलाचार एवं संप्रदाय के अनुसार कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं। अतः अपने गुरु एवं परंपरा से प्राप्त विधि का अनुसरण करना चाहिए। उपसंहार अंत में मैं यही कहना चाहूँगा कि नित्य कर्म हमारे जीवन को संस्कारित करने वाली एक महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक व्यवस्था है। यह हमें प्रतिदिन अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और जीवन में धर्म, अनुशासन, पवित्रता एवं सदाचार को स्थापित करता है। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि नित्य कर्म केवल एक औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग बने। इसी भावना के साथ अपनी बात समाप्त करते हुए एक प्रार्थना प्रस्तुत करना चाहूँगा- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्॥ अर्थात् सभी सुखी हों, सभी निरोग हों, सभी का कल्याण हो और किसी को भी दुःख की प्राप्ति न हो। इसी मंगलकामना के साथ आप सभी का हृदय से धन्यवाद। धन्यवाद! जय श्रीराम!नित्य कर्म विधि पौरोहित्य एवं कर्मकाण्ड प्रशिक्षण हेतु व्याख्यान आदरणीय मंचासीन अतिथिगण, पूज्य गुरुजन एवं उपस्थित समस्त प्रशिक्षणार्थियों! आप सभी को मेरा सादर प्रणाम। आज हम भारतीय सनातन धर्म की एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण परंपरा एवं दैनिक धार्मिक आचरण के विषय अर्थात् 'नित्य कर्म विधि' पर चर्चा करने जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में मनुष्य के जीवन को केवल भौतिक उन्नति तक सीमित नहीं माना गया है, अपितु उसके शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास को भी समान महत्त्व दिया गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारे ऋषि-मुनियों ने दैनिक जीवन में कुछ ऐसे धार्मिक कर्तव्यों का विधान किया, जिनका नियमित रूप से पालन करना प्रत्येक मनुष्य के लिए कल्याणकारी माना गया है। इन्हीं दैनिक कर्तव्यों को नित्य कर्म कहा जाता है। नित्य कर्म का सामान्य अर्थ है- वे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य जिन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से करना चाहिए। जैसे- प्रातःकाल जागरण, ईश्वर स्मरण, स्नान, संध्योपासना, जप, ध्यान, देवपूजन एवं स्वाध्याय आदि। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म के महत्त्व को बताते हुए कहा है- नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः। अर्थात् मनुष्य को अपने नियत कर्तव्य कर्म का पालन करना चाहिए, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है। इसलिए नित्य कर्म केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अनुशासित एवं सात्त्विक जीवन जीने की एक पद्धति है। नित्य कर्म का प्रारम्भ एवं क्रम सर्वप्रथम नित्य कर्म का प्रारम्भ ब्रह्ममुहूर्त में जागरण से होता है। शास्त्रों में ब्रह्ममुहूर्त को साधना, अध्ययन एवं आध्यात्मिक चिंतन के लिए विशेष उपयुक्त बताया गया है। प्रातःकाल जागने के पश्चात् सर्वप्रथम अपने इष्टदेव एवं परमात्मा का स्मरण करना चाहिए। इस समय करदर्शन का विधान भी बताया गया है। करदर्शन करते हुए निम्नलिखित मंत्र का उच्चारण किया जाता है- कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥ अर्थात् हाथों के अग्रभाग में लक्ष्मी, मध्यभाग में सरस्वती तथा मूलभाग में भगवान गोविन्द का निवास माना गया है। इस मंत्र के माध्यम से मनुष्य अपने कर्मों को शुभ एवं मंगलमय बनाने की भावना करता है। इसके पश्चात् भूमि को प्रणाम करके शौच आदि दैनिक शारीरिक क्रियाओं से निवृत्त होना चाहिए। भूमि स्पर्श करते समय यह मंत्र बोला जाता है- समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डले। विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे॥ इस मंत्र में पृथ्वी को माता के रूप में स्वीकार करते हुए उस पर चरण रखने के लिए क्षमा प्रार्थना की जाती है। इसके पश्चात् दन्तधावन, मुखप्रक्षालन तथा स्नान आदि करना चाहिए। स्नान केवल शरीर की बाहरी शुद्धि का माध्यम नहीं है, बल्कि इसे मानसिक एवं आध्यात्मिक पवित्रता से भी जोड़ा गया है। स्नान के समय गंगा आदि पवित्र नदियों का स्मरण किया जाता है- गङ्गे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु॥ स्नान के पश्चात् स्वच्छ वस्त्र धारण करके यथाविधि तिलक, चंदन अथवा भस्म धारण करना चाहिए। इसके बाद यज्ञोपवीत धारण करने वाले द्विजों को अपने संप्रदाय एवं गृह्यसूत्र के अनुसार यज्ञोपवीत का उचित संस्कार एवं संधारण करना चाहिए। संध्योपासना एवं जप का महत्त्व नित्य कर्म का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग संध्योपासना है। संध्या का अर्थ है- दिन और रात्रि के संधिकाल में परमात्मा का ध्यान एवं उपासना करना। सामान्यतः प्रातःकाल, मध्याह्न तथा सायंकाल तीन संध्याओं का विधान बताया गया है। संध्योपासना के अंतर्गत आचमन, प्राणायाम, संकल्प, मार्जन, अघमर्षण, सूर्योपस्थान, गायत्री मंत्र का जप एवं उपस्थान आदि क्रियाएँ परंपरा के अनुसार संपन्न की जाती हैं। गायत्री मंत्र भारतीय वैदिक परंपरा का अत्यंत महत्त्वपूर्ण मंत्र है- ॐ भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥ इस मंत्र के माध्यम से हम परमात्मा से अपनी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने की प्रार्थना करते हैं। संध्योपासना के पश्चात् अपने इष्टदेव का ध्यान, मंत्रजप तथा दैनिक देवपूजन करना चाहिए। अपनी श्रद्धा एवं पारिवारिक परंपरा के अनुसार भगवान गणेश, भगवान विष्णु, भगवान शिव, सूर्यदेव, भगवती दुर्गा अथवा अपने इष्टदेव का पूजन किया जा सकता है। पूजन में सर्वप्रथम आचमन, आसन शुद्धि, संकल्प, ध्यान, आवाहन, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य एवं आरती आदि उपचारों का विधान है। पूजा के अंत में क्षमा प्रार्थना एवं प्रणाम करना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन स्वाध्याय, धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन, गुरुजनों का सम्मान तथा यथाशक्ति दान-पुण्य करना भी नित्य जीवन के आवश्यक अंग हैं। नित्य कर्म का आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक महत्त्व अब यहाँ एक प्रश्न उत्पन्न होता है कि नित्य कर्म को प्रतिदिन करने की आवश्यकता क्यों है? इसका उत्तर यह है कि नित्य कर्म मनुष्य के जीवन में नियमितता, अनुशासन, संयम एवं सदाचार की भावना विकसित करते हैं। प्रातःकाल जागरण से दिनचर्या व्यवस्थित होती है, स्नान से स्वच्छता का भाव आता है, संध्योपासना से मन एकाग्र होता है, मंत्रजप से आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है तथा स्वाध्याय से ज्ञान की वृद्धि होती है। हमें यह समझना चाहिए कि नित्य कर्म का उद्देश्य केवल मंत्रों का उच्चारण अथवा बाहरी क्रियाओं को संपन्न करना नहीं है। इन क्रियाओं के पीछे जो भाव, श्रद्धा, समर्पण एवं आत्मशुद्धि का उद्देश्य निहित है, वही इनका वास्तविक आधार है। विशेष रूप से आप सभी जो पौरोहित्य एवं कर्मकाण्ड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उनके लिए यह विषय और भी महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि एक पुरोहित का कार्य केवल दूसरों के धार्मिक संस्कार एवं अनुष्ठान संपन्न कराना नहीं है, बल्कि स्वयं भी शास्त्रीय आचरण का पालन करना है। यदि हम स्वयं नित्य कर्मों का महत्त्व नहीं समझेंगे, तो दूसरों को उनका महत्त्व किस प्रकार समझा पाएँगे? अतः प्रत्येक प्रशिक्षु को नित्य कर्म की विधि, मंत्रों का शुद्ध उच्चारण, विनियोग, न्यास, संकल्प एवं क्रियाओं के क्रम का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि नित्य कर्म की विधियों में वेदशाखा, गृह्यसूत्र, कुलाचार एवं संप्रदाय के अनुसार कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं। अतः अपने गुरु एवं परंपरा से प्राप्त विधि का अनुसरण करना चाहिए। उपसंहार अंत में मैं यही कहना चाहूँगा कि नित्य कर्म हमारे जीवन को संस्कारित करने वाली एक महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक व्यवस्था है। यह हमें प्रतिदिन अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और जीवन में धर्म, अनुशासन, पवित्रता एवं सदाचार को स्थापित करता है। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि नित्य कर्म केवल एक औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग बने। इसी भावना के साथ अपनी बात समाप्त करते हुए एक प्रार्थना प्रस्तुत करना चाहूँगा- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्॥ अर्थात् सभी सुखी हों, सभी निरोग हों, सभी का कल्याण हो और किसी को भी दुःख की प्राप्ति न हो। इसी मंगलकामना के साथ आप सभी का हृदय से धन्यवाद। धन्यवाद! जय श्रीराम!

Read Research →
VEDIC RESEARCH

संध्योपासन विधि

सन्ध्योपासना सनातन धर्म का एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण नित्यकर्म है। इसका विधान प्रतिदिन तीन समय किया जाता है—प्रातःकाल, मध्याह्नकाल तथा सायंकाल। प्रातःकाल स्नानादि नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए तथा पवित्र एवं शान्त स्थान पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठना चाहिए। सायंकाल पश्चिम दिशा की ओर मुख करके सन्ध्योपासना करनी चाहिए। सर्वप्रथम आचमन के द्वारा अन्तःकरण की शुद्धि की जाती है। तत्पश्चात् प्राणायाम करके मन एवं प्राणों को स्थिर किया जाता है। इसके अनन्तर संकल्पपूर्वक मार्जन, मन्त्रप्रोक्षण तथा अघमर्षण आदि क्रियाएँ सम्पन्न की जाती हैं। तदनन्तर सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान किया जाता है तथा भगवती गायत्री का ध्यान करते हुए विधिपूर्वक गायत्री मन्त्र का जप किया जाता है। गायत्री मन्त्र के जप का उद्देश्य बुद्धि को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करना तथा अन्तःकरण को शुद्ध एवं प्रकाशित करना है। जप की समाप्ति के पश्चात् वैदिक मन्त्रों द्वारा सूर्यदेव का उपस्थान किया जाता है। इसके बाद दिग्देवताओं को नमस्कार, ऋषि एवं देवताओं का स्मरण तथा अन्य निर्धारित उपासना सम्बन्धी क्रियाएँ सम्पन्न की जाती हैं। अन्त में भगवान से समस्त प्राणियों के कल्याण, सुख, शान्ति एवं आध्यात्मिक उन्नति की प्रार्थना की जाती है। इस प्रकार सन्ध्योपासना के माध्यम से साधक के शरीर, मन एवं बुद्धि की शुद्धि होती है तथा उसमें संयम, अनुशासन, एकाग्रता, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। अतः प्रत्येक द्विज के लिए सन्ध्योपासना एक महत्त्वपूर्ण नित्यकर्म माना गया है।

Read Research →
उद्घाटन समारोह

बछरावां, रायबरेली में त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बछरावां, रायबरेली। भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की ओर से संचालित त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज, बछरावां, रायबरेली में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को पौरोहित्य कर्म, वैदिक विधि-विधान एवं संस्कृत परंपरा से संबंधित व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। उद्घाटन के अवसर पर प्रशिक्षुओं को पौरोहित्य की विभिन्न विधियों, धार्मिक अनुष्ठानों तथा संस्कृत भाषा एवं वैदिक परंपरा के महत्व से परिचित कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-विधि, विभिन्न संस्कारों तथा धार्मिक कर्मकांड का विधिवत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज, बछरावां में किया जा रहा है। शिविर के निदेशक प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त (उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ) हैं। प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक श्री भगवान कुमार अवस्थी, प्रधानाचार्य श्री अभिनव अवस्थी तथा पौरोहित्य प्रशिक्षक आचार्य सत्यम पाण्डेय हैं। आयोजक मंडल के अनुसार, इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को पौरोहित्य से जुड़े धार्मिक कर्मकांड, वैदिक विधि-विधान एवं संस्कृत परंपराओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं संस्कारों को शास्त्रीय विधि के अनुसार संपन्न करने की प्रक्रिया से भली-भाँति परिचित हो सकें।

Read Research →
त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर

बछरावां से वैदिक परंपरा के संवर्धन की नई पहल

बछरावां, रायबरेली स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन संचालित त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर में मुझे प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं देने का अवसर प्राप्त हुआ है। 21 सितंबर 2026, सोमवार से प्रारंभ हुए इस त्रैमासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ना मेरे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मेरे गृहजनपद रायबरेली में संस्कृत भाषा, भारतीय ज्ञान-परंपरा, वैदिक विधि-विधान, पौरोहित्य परंपरा, कर्मकांड तथा ज्योतिष जैसे विषयों के प्रचार-प्रसार और व्यावहारिक प्रशिक्षण से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। संस्कृत भारतीय संस्कृति, दर्शन, वेद-वेदाङ्ग, धार्मिक साहित्य, संस्कार-पद्धति और शास्त्रीय परंपराओं की महत्वपूर्ण आधारभूत भाषा रही है; अतः संस्कृत के अध्ययन को केवल भाषा-अध्ययन तक सीमित न रखकर उसे भारतीय जीवन-पद्धति एवं वैदिक परंपरा के व्यवहारिक पक्ष से जोड़ना इस प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस त्रैमासिक शिविर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को पौरोहित्य कार्य की विभिन्न विधियों, वैदिक मंत्रों के शुद्ध उच्चारण, संस्कारों एवं धार्मिक अनुष्ठानों की शास्त्रीय प्रक्रिया, संकल्प-विधान, पूजन-पद्धति, कर्मकांड के मूल सिद्धांत तथा ज्योतिष संबंधी आवश्यक विषयों का अध्ययन और अभ्यास कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे परंपरा को केवल कर्मकांडीय प्रक्रिया के रूप में न देखकर उसके पीछे निहित शास्त्रीय, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि को भी समझ सकें। मेरे लिए यह अवसर इसलिए भी विशेष है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग में शोधार्थी के रूप में संस्कृत और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े अध्ययन के साथ-साथ अपने गृहक्षेत्र में उसी ज्ञान-परंपरा के प्रसार के लिए प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रशिक्षणार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि, वैदिक परंपराओं के प्रति समझ, शास्त्रीय विधि-विधान के प्रति गंभीरता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति आत्मीय दृष्टिकोण विकसित हो और वे प्राप्त ज्ञान का समाजोपयोगी एवं मर्यादित रूप से प्रयोग कर सकें। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित यह त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर संस्कृत भाषा और भारतीय वैदिक परंपरा को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक प्रयास है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए मैं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण केंद्र के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आगामी तीन महीनों में होने वाला यह प्रशिक्षण संस्कृत, वैदिक विधि-विधान, पौरोहित्य, कर्मकांड एवं ज्योतिष के अध्ययन के प्रति प्रशिक्षणार्थियों में नई रुचि और जागरूकता उत्पन्न करेगा तथा अपने गृहजनपद रायबरेली में भारतीय ज्ञान-परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।

Read Research →